पनीर बटर मसाला उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय और रिच सब्ज़ियों में से एक है। आज हम इसे घर पर एक खास अंदाज़ में बना रहे हैं। इसमें रेस्टोरेंट वाला क्रीमी फ्लेवर और घर का देसी टच दोनों का कमाल मिलेगा। यह रेसिपी 7 लोगों के लिए पर्याप्त है।
आवश्यक सामग्री (7 व्यक्तियों के लिए)
• पनीर – 750 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
• टमाटर – 8 मध्यम (ग्राइंड करके प्यूरी)
• प्याज – 6 (रफ्ली चॉप)
• अदरक – 1 इंच टुकड़ा
• लहसुन – 6–7 कलियाँ
• हरी मिर्च – 3
• काजू – 8
• बादाम – 4
• दही – 150 ग्राम
• मक्खन – 2 चम्मच
• मूंगफली का तेल – 4–5 चम्मच
मसाले
• जीरा – 1½ चम्मच
• हींग – 1 चुटकी
• छोटी इलायची – 3–4
• दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
• तेजपत्ता – 2
• लौंग – 4
• जावित्री – 1 पत्ती
• कश्मीरी लाल मिर्च – 2 चम्मच
• हल्दी – 1 चम्मच
• धनिया पाउडर – 2 चम्मच
• जीरा पाउडर – 1½ चम्मच
• Kitchen King मसाला – 1½ चम्मच
• गरम मसाला – 1 चम्मच
• नमक – स्वाद अनुसार
• चीनी – 1 टीस्पून
• कसूरी मेथी – 2 चम्मच (भूनकर मसलें)
• ताज़ा क्रीम – ½ कप
• हरा धनिया – सजावट के लिए
बनाने की विधि
1. टमाटर और मसाले तैयार करें
o टमाटर को ग्राइंडर में पीस लें।
o अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को अलग से पीस लें।
2. प्याज और ड्राईफ्रूट्स का बेस
o कड़ाही में 2 चम्मच तेल और 1 चम्मच मक्खन डालें।
o इसमें हींग, जीरा, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग, जावित्री डालकर चौंक लगाएँ।
o अब प्याज डालकर सुनहरा भूनें।
o इसमें काजू, बादाम और धनिया के डंठल व पत्ते डालें।
o मिश्रण को कुछ देर भूनकर ठंडा कर लें और फिर ग्राइंड कर लें।
3. दही मसाला पेस्ट
o दही में Kitchen King, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
4. ग्रेवी तैयार करें
o कड़ाही में थोड़ा तेल डालें, जीरा तड़का लगाएँ।
o प्याज-काजू वाला पेस्ट डालकर भूनें।
o इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएँ।
o फिर धीरे-धीरे टमाटर की प्यूरी और दही वाला पेस्ट डालें।
o अब नमक, चीनी, हल्दी, धनिया पाउडर डालें और ढककर मध्यम आंच पर पकाएँ।
5. फिनिशिंग टच
o जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे तो ताज़ा क्रीम डालें।
o कसूरी मेथी भूनकर हाथ से मसलें और डालें।
o पनीर क्यूब्स डालें और 20–25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
6. सर्व करें
o ऊपर से हरा धनिया और बटर डालकर सजाएँ।
o इसे गरमागरम पराठा, नान या जीरा राइस के साथ परोसें।
यह रेसिपी Kitchen Mein Pravesh by Raahul में मेरी खुद की बनाई हुई है। इसमें मूंगफली के तेल की हल्की नट्टी खुशबू, दही का मसाला पेस्ट और बादाम-काजू का कॉम्बिनेशन इस Paneer Butter Masala को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। यह मात्रा 7 लोगों के लिए बिल्कुल पर्याप्त है।
अगर आप इसे बनाएँ तो परिवार और मेहमान दोनों आपको ज़रूर याद करेंगे! 🍴